खेल : बाबर को फिर टेस्ट कप्तान बनाने की तैयारी में पाक
बाबर को फिर टेस्ट कप्तान बनाने की तैयारी में पाक कराची। बांग्लादेश से मंगलवार

बाबर को फिर टेस्ट कप्तान बनाने की तैयारी में पाक कराची। बांग्लादेश से मंगलवार को पहले टेस्ट में 104 रन से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान शान मसूद की जगह बाबर आजम को टेस्ट कप्तान के तौर पर लाने की तैयारी कर रहा है। एक सूत्र के अनुसार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के बाकी मैच के लिए बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से नियुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है क्योंकि पाक को अभी सात और टेस्ट खेलने हैं।मसूद दिसंबर 2023 से टेस्ट कप्तान नियुक्त हुए थे। तब से पाक ने 15 में से 11 मैच गंवाए हैं।
वहीं बाबर घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे और 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना है। सूत्र ने कहा, बाबर दूसरा टेस्ट खेलते हैं और लय हासिल कर लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर वापसी के प्रबल दावेदार होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


