गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में प्रशासन ने मध्यम तीव्रता के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में 2,400 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की संभावना है। लोगों से विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में प्रशासन ने गुरुवार को मध्यम तीव्रता के हिमस्खलन (एवेलांच) की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटों में 2,400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन आने की संभावना है। इसको देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर ढलानों, पहाड़ी क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों जैसे हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने पर सख्त रोक लगा दी है।अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और घुमंतू समुदायों से अपील की है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।