ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीऑटो एक्सपो में पहुंचे 6.05 लाख दर्शक

ऑटो एक्सपो में पहुंचे 6.05 लाख दर्शक

एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन बुधवार को भारी भीड़ जुटी। इस बार एक्सपो में आने वालों का आंकड़ा 6 लाख के पार हो गया। वाहनों को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।...

ऑटो एक्सपो में पहुंचे 6.05 लाख दर्शक
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 14 Feb 2018 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन बुधवार को भारी भीड़ जुटी। इस बार एक्सपो में आने वालों का आंकड़ा 6 लाख के पार हो गया। वाहनों को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। ऑटो एक्सपो में 22 वाहन लांच हुए और 18 कांसेप्ट वाहन प्रदर्शित किए गए।

आटो एक्सपो छह दिन आम लोगों के लिए रहा। बुधवार को अंतिम दिन खूब लोग पहुंचे। सबसे अधिक मर्सिडीज व बीएमडब्ल्यूए के पवेलियन में भीड़ रही। लोग वाहनों की जानकारी के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। बच्चे गेमिंग एरीना में लाइन लगाए रहे। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के डीजी विष्णु माथुर ने बताया कि इस बार ऑटो एक्सपो में 605175 दर्शक आए। लोगों का फीडबैक बेहतर रहा। एक्सपो में 119 प्रदर्शकों ने 500 उत्पाद प्रदर्शित किए। इसमें 53 कंपनियां वाहन बनाने वाली हैं। इन कंपनियों 100 उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

22 वाहन लांच हुए

सियाम के डीजी ने बतायास कि एक्सपो में 22 वाहन लांच हुए। जबकि 18 कांसेप्ट वाहन दिखाए गए। एक्सपो में 25 इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए गए। सभी वाहनों का कांसेप्ट भविष्य को लेकर बनाया गय है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया गया है ताकि प्रदूषण की समस्या से निजात पाई जा सके। एक्सपो में 14 नई कंपनियां आईं। इसमें किया मोटर्स, क्लीवलैंड साइकिल वक्र्स विदेशी कंपनियां शामिल हैं। एक्सपो में 11 स्टार्टअप कंपनियां आईं। जबकि पिछले ऑटो एक्सपो में सिर्फ 2 स्टार्टअप कंपनियां आई थीं।

हर साल बढ़ रहे दर्शक

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यह तीसरा ऑटो एक्सपो था। हर बार यहां दर्शक बढ़े हैं। 2014 में 5.61 हजार दर्शक आए थे। जबकि 2016 में 6 लाख दर्शक ऑटो एक्सपो में आकर वाहनों का दीदार किया था। दर्शक आने से आयोजक और कंपनियां खुश हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें