भोपाल में मदरसे के सामने पार्किंग विवाद में भाई-बहन की पिटाई, मामला दर्ज

Jan 19, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भोपाल में मदरसे के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के चलते ऑटो चालकों ने एक युवक और उसकी बहन की पिटाई की। पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब उन्होंने एक हजार रुपये देने से मना किया, तो ऑटो चालकों ने उन पर हमला किया। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे।

भोपाल में मदरसे के सामने पार्किंग विवाद में भाई-बहन की पिटाई, मामला दर्ज

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मदरसे के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालकों ने एक युवक और उसकी बहन की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र के कल्पना नगर की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसने मदरसे के सामने वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान कुछ ऑटो चालक वहां पहुंचे और पार्किंग के बदले एक हजार रुपये मांगने लगे। जब छात्रा और उसके भाई ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की।

छात्रा का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके बाल खींचे गए, जबकि उसके भाई के सिर में चोट आई। उसने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और उसकी मदद की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट करने वाले लोग एक विशेष समुदाय से जुड़े हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उसने बताया कि वह पिछले कई महीनों से उसी इलाके में किराए के मकान में रह रही है। घटना के समय मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।