ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसवारी बनकर आटो चालक को बदमाशों ने लूटा

सवारी बनकर आटो चालक को बदमाशों ने लूटा

चिराग दिल्ली में रहने वाले एक आटो चालक को बदमाशों ने सवारी बनकर लूट लिया। सवारी बनकर वह उसके आटो में सवार हुए। रास्ते में उन्होंने चालक की पिटाई कर उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया। बेहोशी की हालत में...

सवारी बनकर आटो चालक को बदमाशों ने लूटा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 25 Dec 2017 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

चिराग दिल्ली में रहने वाले एक आटो चालक को बदमाशों ने सवारी बनकर लूट लिया। सवारी बनकर वह उसके आटो में सवार हुए। रास्ते में उन्होंने चालक की पिटाई कर उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया। बेहोशी की हालत में बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मालवीय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड का रहने वाला विजय यादव चिराग दिल्ली में परिवार सहित रहता है। वह आटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। रविवार देर रात वह ग्रेटर कैलाश से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे सवारी बनकर रुकवाया। सावित्री नगर जाने के लिए वह आटो में सवार हुए। वह जब कुछ दूर तक चला तो युवकों ने उसके आटो को रुकवाया।

उसी समय पीछे से एक बदमाश ने विजय का गला दबा दिया। वहीं उसके अन्य साथियों ने उसकी जेब से मोबाइल और 1200 रुपये नकद निकाल लिए। आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की, जिसके चलते वह बेहोश हो गया। उसे जब होश आया तो एक राहगीर की मदद से उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें