
अपडेट : विदेश : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने पद पर रहते हुए शादी की
नोट: प्रधानमंत्री मोदी का ‘कोट’ जोड़ा गया - 62 वर्षीय अल्बनीज व
नोट: प्रधानमंत्री मोदी का ‘कोट’ जोड़ा गया - 62 वर्षीय अल्बनीज व 46 वर्षीय हेडन की मुलाकात 2020 में हुई थी मेलबर्न, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को राजधानी केनबरा स्थित अपने आधिकारिक आवास पर करीबी लोगों की मौजूदगी में जोडी हेडन से विवाह कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के 124 साल के इतिहास में वह ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान विवाह किया है। विवाह समारोह में ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता रसेल क्रो और कई कैबिनेट मंत्रियों समेत करीब 60 मेहमान शामिल हुए। 62 वर्षीय अल्बनीज और 46 वर्षीय हेडन ने कहा, ‘हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने, अपनी जिंदगी साथ बिताने का वादा करके बहुत खुश हैं।’
अल्बनीज और हेडन की मुलाकात 2020 में मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर में हुई थी। अल्बनीज ने पिछले साल हेडन से प्यार का इजहार किया था। दोनों की दूसरी शादी अल्बनीज 2019 में अपनी पूर्व पत्नी कार्मेल टेबट से तलाक लिया था। यह शादी 19 साल चली। इस रिश्ते से उनका एक बेटा नाथन है। हेडन की भी यह दूसरी शादी है। हालांकि हेडन की पहली शादी और तलाक की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। ------------------- प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर कहा,‘मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को शादी की बधाई। उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।’

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




