Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAustralian Open Lakshya Sen Advances to Semifinals Eyes First Title Against Second Seed Chou Tien Chen
आयुष शेट्टी को हराकर लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक चिराग बाहर - (A)

आयुष शेट्टी को हराकर लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक चिराग बाहर - (A)

संक्षेप:

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं। उन्होंने आयुष शेट्टी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर हो गई है। अब सेन का सामना चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा।

Nov 21, 2025 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सेन की नजर साल का पहला खिताब जीतने पर, अब दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से भिड़ेंगे शेट्टी को हराकर लक्ष्य सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग बाहर -सातवें वरीय सेन ने 53 मिनट में 23-21, 21-11 से जीत हासिल -शीर्ष वरीय सात्विक-चिराग की जोड़ी लगातार गम में पराजित हुई सिडनी, एजेंसी। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यहां हमवतन भारतीय आयुष शेट्टी को लगातार गेम में हरा दिया। दूसरी ओर, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष वरीय भारतीय पुरुष जोड़ी उलटफेर का शिकार होकर बाह हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एकतरफा जीत मिली : सातवीं वरीयता प्राप्त सेन ने 53 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-11 से जीत हासिल कर अंतिम चार में प्रवेश किया। यूएस ओपन जीतने वाले आयुष शेट्टी इस साल बीडब्ल्यूएफ टूर टाइटल जीतने वाले अकेले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। सेन ने इस वर्ष के शुरू में हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी 20 वर्षीय शेट्टी को हराया था। अल्मोड़ा का रहने वाला यह 26 वर्षीय खिलाड़ी लेकिन इस साल अभी तक कोई खिताब नहीं जीत पाया है। प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत के गुरुवार को बाहर हो जाने के बाद सेन पुरुष एकल में अब एकमात्र भारतीय बचे हैं। अमेरिकी ओपन सुपर 300 चैंपियन शेट्टी ने उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में कई बार बढ़त हासिल की, लेकिन आखिर में सेन ने 21-21 से बराबरी कर ली और फिर पहला गेम अपने नाम कर दिया। दूसरा गेम एकतरफा रहा, जिसमें सेन ने शुरुआत में 6-1 की बढ़त बना ली, जो कुछ ही देर में 15-7 हो गई और शेट्टी की चुनौती कमजोर पड़ गई। अब उनका मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा। विश्व में नौवें स्थान पर काबिज और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता चोउ ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी की। उन्होंने एक घंटे 23 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में फरहान अल्वी को 13-21, 23-21, 21-16 से हराया। अल्वी ने पिछले दौर में भारत के एचएस प्रणय को हराया था। युगल में झटका : पुरुष युगल में भारत को झटका लगा क्योंकि सात्विक और चिराग को इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 21-19, 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि विपक्षी जोड़ी कम अनुभवी और भारतीय जोड़ी की तुलना में कम रैंकिंग की है।