
खेल : नोवाक को रिकॉर्ड 25वें खिताब से रोकने उतरेंगे अल्काराज और सिनेर
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 आज से विक्टोरिया पार्क में शुरू हो रहा है। नोवाक जोकोविच अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनेर उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। इस टूर्नामेंट में कुल इनामी राशि 06 अरब 78 करोड़ रुपये है। वीनस विलियम्स भी रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन : साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नार्नमेंट का आगाज आज से विक्टोरिया पार्क में होगा, यानिक और सबालेंका तीसरा तो कार्लोस पहला खिताब जीतने की चुनौती पेश करेंगे नोवाक को रिकॉर्ड 25वें खिताब से रोकने उतरेंगे अल्काराज और सिनेर साल का पहला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो रहा है। मेलबर्न के विक्टोरिया पार्क में ऑस्ट्रेलियन ओपन में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी इसमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। इसमें टेनिसप्रेमियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या नोवाक जोकोविच 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत सकेंगे? उन्हें पिछले दो साल से इसका इंतजार है।
दूसरी ओर क्या दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज यहां पहला खिताब जीतने में सफल होंगे। इसके साथ ही 45 वर्ष की उम्र में यहां खेलकर रिकॉर्ड वीनस विलियम्स पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। एक नजर टूर्नामेंट की प्रमुख बातों पर... 06 अरब 78 करोड़ रुपये के अधिक की कुल इनामी राशि 15 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदान की जाएगी 25 करोड़ रुपये के करीब (एकसमान) मिलेंगे एकल वर्ग के पुरुष और महिला विजेता खिलाड़ियों को 128 खिलाड़ियों का ड्रॉ एकल मुकाबलों के लिए तो 64 का युगल मुकाबलों के लिए निकाला गया है 10 सर्वाधिक खिताब पुरुष एकल में जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविज, दो साल पहले आखिरी बार बने चैंपियन 11 बार महिला एकल वर्ग में चैंपियन बनी थीं ऑस्ट्रेलिया की मार्ग्रेट क्रोर्ट, सात बार सेरेना विलियम्स ने खिताब जीता 2025 में मैंने सिनेर या अल्काराज के खिलाफ खेले गए चार ग्रैंड स्लैम मैच में से तीन में हार का सामना किया। सिनेर और अल्काराज इस समय बाकी सभी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग स्तर पर खेल रहे हैं। यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी और के पास कोई मौका नहीं है। मुझे हमेशा अपनी जीत की उम्मीद रहती है। -नोवाक जोकोविच, सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक के सामने मुश्किल चुनौती पिछले दो साल में सभी चार ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लेने के बावजूद दुनिया के पूव्र् नंबर एक खिलाड़ी 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच अपने रिकॉर्ड 25वें एकल ग्रैंड स्लैम खिताब के पास नहीं पहुंच सके। उनके सामने स्पेन के युवा कार्लोस अल्काराज और दो बार के मौजूदा चैंपियन इटली के यानिक सिनेर की कड़ी चुनौती होगी। नोवाक और अल्काराज 9 बार आपस में भिड़े जिनमें से पांच बार नोवाक जिती। हालांकि पिछली भिड़ंत में नोवाक हारे थे। दूसरी ओर, सिनेर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-6 का है। पिछले पांच लगातार मुकाबले सिनेर ने जीते हैं। ऐसे में इन तीनों के बीच टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबले की संभावना है। जोकोविच ने आखिरी बार 2023 में यूएस ओपन के रूप में कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। दस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन जोकोविच सोमवार को रॉड लेवर एरिना में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। सबालेंका की नजर तीसरे खिताब पर दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की 27 साल की आर्यना सबालेंका यहां तीसरी बार ट्रॉफी उनावे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछली बार उन्हें फाइनल में अमेरिका की मेडिसन कीज से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल तीन ग्रैंड स्लैम के फाइनल मं पहुंचने और एक खिताब जीतने वाली सबालेंका पहले दौर में इटली की तिआंतोसा राजाओनाह से भिड़ेंगी। रिकॉर्ड बनाने को तैयार वीनस विलियम्स वीनस विलियम्स 45 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन में रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। यह स्टार अमेरिकी खिलाड़ी रविवार को कोर्ट पर उतरते ही वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के महिला एकल में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएगी। वीनस जापान की किमिको दाते का रिकॉर्ड तोड़ेंगी जिन्होंने 44 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लिया था। वीनस जब 17 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार 1998 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लिया था और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही थीं। वह महिला एकल के पहले दौर में सर्बिया की 24 वर्षीय खिलाड़ी ओल्गा डैनिलोविच से भिड़ेंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




