खेल : हीली का विदाई मैच में शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सफाया किया

Mar 01, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वनडे सीरीज होबार्ट, एजेंसी। कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले में

खेल : हीली का विदाई मैच में शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सफाया किया

वनडे सीरीज होबार्ट, एजेंसी। कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। साथ ही दो शतकीय साझेदारियां भी निभाई। उनके आठवें और बेथ मूनी के करियर के छठे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत तीसरे और अंतिम महिला वनडे में 185 रन से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अब दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच छह से नौ मार्च तक खेला जाएगा। हीली पहले ही कह चुकी हैं की भारत के खिलाफ सीरीज उनकी अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। हीली ने 158 और मूनी ने 106 रन की पारी खेली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हीली और जॉर्जिया वोल (62) के साथ दूसरे विकेट के लिए 134 और मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी निभाई। निकोला ने नाबाद 34 और सदरलैंड ने 23 रन बनाए। इससे ऑस्ट्रेलिया सात विकेट पर 409 रन बनाए। यह उसका भारत के खिलाफ दूसरा बड़ा स्कोर है। इससे पहले पिछले साल दिल्ली में 412 रन बनाए थे। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर आउट हो गई। आठवें नंबर पर उतरी स्नेह राणा ने टीम के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा जेमिमा (42) ही 30 का आंकड़ा पार कर पाई। टीम ने दूसरे ओवर में ही मंधाना का विकेट गंवा दिया। निकोला कैरी ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। दीप्ति ने 29, हरमनप्रीत ने 25 और प्रतिका रावल ने 27 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने चार विकेट चटकाए। ----------- चरणी 100 रन लुटाने वाली पहली भारतीय श्री चरणी भारत की सबसे महंगी गेंदबाजी रही। उन्होंने 10 ओवर में 106 रन लुटाए दिए और दो विकेट लिए। वह वनडे में 100 या उससे अधिक रन देने वाली पहली भारतीय जबकि दुनिया की तीसरी गेंदबाज है। उनसे पहले आयरलैंड की कैरा मरे (119 रन, बनाम न्यूजीलैंड 2018) और पाकिस्तान की शाहजा खान (111 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया 1997) ने ही ऐसा किया था। ----------------- नंबर गेम -185 रन से भारत को तीसरे और अंतिम मुकाबले में पराजित किया -8वीं बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सीरीज में सफाया गया, लगातार 12 जीत दर्ज की -----------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।