ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति को सराहा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुन: मेजबानी करने की आशा जताई कैनबरा, एजेंसी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति को सराहा

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुन: मेजबानी करने की आशा जताई कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर से मेजबानी करने की उम्मीद जताई। साथ ही भारत के बढ़ते आर्थिक महत्व को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक असाधारण अवसर करार दिया।

भारत की अर्थव्यवस्था का महत्व

अल्बनीज ने कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत इस दशक में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक असाधारण अवसर है। हम प्रशांत महासागर का हिस्सा होने के साथ-साथ हिंद महासागर का भी हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 में हस्ताक्षरित आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते ने दोनों देशों (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत किया है और संस्कृति, शिक्षा और क्रिकेट के माध्यम से दोनों देश करीब आए हैं। अल्बनीज ने याद किया कि उन्होंने पहली बार 1991 में एक 'बैकपैकर' (घुमक्कड़) के रूप में भारत की यात्रा की थी और तब से प्रधानमंत्री के रूप में दो बार भारत का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत को समझने का सबसे अच्छा तरीका बस या ट्रेन से यात्रा करना है।

भारतीय समुदाय का योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की गर्मजोशी को प्रत्यक्ष रूप से देखना एक अद्भुत अनुभव है। अब, इसी तरह, मुझे जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, एक ऐसा सौभाग्य जिसे मैं दूसरी बार दोहराने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा असाधारण होगी, क्योंकि दस लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों का समुदाय इसकी मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेजी से बढ़ता आप्रवासी समुदाय भारत से है। मोदी ने आखिरी बार मई 2023 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।

भारतीय समुदाय से हमारा देश बेहतर

अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और अनगिनत छोटे व्यवसायों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय वजह से हमारा देश बेहतर है। मेरी सरकार हमेशा आपके और आपके हितों के लिए खड़ी रहेगी। हम विभाजन के किसी भी प्रयास को अस्वीकार करेंगे।

संबोधन का वीडियो साझा

अल्बनीज के संसद में दिए गए संबोधन का वीडियो ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया पर साझा किया और कहा कि भारत के साथ उनके प्रधानमंत्री के गर्मजोशी भरे संबंधों ने उनके काम को अत्यधिक सार्थक बना दिया है। इस सप्ताह के शुरू में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की थी और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की थी।

प्रश्नोत्तर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी कब होगी?
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।