ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले हो रही है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग का विस्तार करने के लिए अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस दूसरी 'भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री वार्ता' में राजनाथ सिंह के साथ शामिल होंगे। मार्लेस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष स्तर के सुरक्षा भागीदार हैं। मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुई मजबूत प्रगति के बाद हमारी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री की यह भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के संभावित दौरे से ठीक पहले हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।