खेल : ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वेयरहम के ऑलराउंड खेल से दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर विश्व कप में शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन बनाए, जिसमें फोबे लिचफील्ड का अर्धशतक भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 107 रन पर सिमट गई, जिसमें कप्तान लॉरा ने सबसे अधिक 44 रन बनाए।

मैनचेस्टर, एजेंसी। जॉर्जिया वेयरहम (32 रन, 13/3) के ऑलराउंड खेल से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की यह दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप में सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने फोबे लिचफील्ड (50) के अर्धशतक और एलिसे पैरी (36) की पारी से आठ विकेट पर 172 रन बनाए। अनाबेल सदरलैंड ने 21 रन का योगदान दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर लुढ़क गई। उसके तीन बल्लेबाज कप्तान लॉरा (44), नादिने डि क्लर्क (25) और मारिजाने कैप्प (12) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी और अलाना किंग ने दो-दो विकेट चटकाए।


