ईरानी युद्धपोत डुबोने वाली अमेरिकी पनडुब्बी पर थे ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिक : अल्बनीज
कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पुष्टि की कि इस सप्ताह पुष्टि की कि इस सप्ताह

कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पुष्टि की कि इस सप्ताह श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत को डुबोने वाली अमेरिकी पनडुब्बी पर रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के तीन सदस्य मौजूद थे। हालांकि उन्होंने किसी भी हमलावर कार्रवाई में भाग नहीं लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी फ्रिगेट डेना को श्रीलंका के तट के पास निशाना बनाया था। श्रीलंका के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सैन्य कर्मियों की भूमिका केवल प्रशिक्षण और सहयोग से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी कर्मी ने तेहरान के खिलाफ किसी आक्रामक कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


