ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी

Mar 12, 2026 04:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी अप्रैल 2026 से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही है। यह वृद्धि बढ़ती लागत और रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को संतुलित करने के लिए की जाएगी। सभी मॉडल पर यह वृद्धि लागू होगी, जिसमें ऑडी क्यू3 से लेकर आरएसक्यू8 तक शामिल हैं।

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी

नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल 2026 से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल पर लागू होगी। विभिन्न मॉडल की 'एक्स-शोरूम' कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लक्जरी कार और एसयूवी की एक शृंखला बेचती है जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपये से 2.34 करोड़ रुपये के बीच हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।