ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीझारखंड के ध्यानार्थ ::: हजारीबाग जिला अदालत गोलीकांड का मुख्य आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

झारखंड के ध्यानार्थ ::: हजारीबाग जिला अदालत गोलीकांड का मुख्य आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

जम्मू, एजेंसी। झारखंड के हजारीबाग में 2015 में जिला अदालत में हुए गोलीकांड के...

झारखंड के ध्यानार्थ ::: हजारीबाग जिला अदालत गोलीकांड का मुख्य आरोपी जम्मू से गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Jun 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू, एजेंसी।

झारखंड के हजारीबाग में 2015 में जिला अदालत में हुए गोलीकांड के प्रमुख आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक कुख्यात बदमाश और उसके साथी मारे गए थे। आरोपी सेना में रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में की गई है। वह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अवतार ने झारखंड की एक जिला अदालत में गोली कांड को अंजाम देने के बाद सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्होंने कहा कि इस गोलीकांड के साजिशकर्ताओं ने अवतार के सटीक निशाने के कारण उसे इस काम के लिए चुना था। हजारीबाग की जिला अदालत में 2015 में हुए इस गोलीकांड में कुख्यात गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उसके दो साथी मारे गए थे। इसमें एक पुलिसकर्मी और एक वकील समेत तीन लोग घायल हुए थे। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने कहा, जम्मू पुलिस ने 2015 के हजारीबाग अदालत गोलीकांड के मुख्य आरोपी (अवतार सिंह) की पहचान करने के बाद उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को किसी विरोधी गिरोह ने सुशील की हत्या करने के लिए भारी-भरकम रकम दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें