केरल: सीपीआई के बागी समर्थक के घर पर हमला, कार में आगजनी
टी पुरुषोत्तमन ने सीपीआई(एम) के कार्यकर्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी थी

- टी पुरुषोत्तमन ने निर्दलीय उम्मीदार के तौर पर लड़ा था चुनाव कन्नूर, एजेंसी। केरल की पय्यानूर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बागी समर्थक टी पुरुषोत्तमन के घर पर अज्ञात लोगों ने हमलाकर कार में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।टी पुरुषोत्तमन ने आरोप लगाया है कि घटना में सीपीआई(एम) के कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कुछ साल पहले पार्टी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सीपीआई(एम) छोड़ दी थी और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के समर्थन से एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।
आरोपियों ने गुरुवार रात लगभग साढ़े 12 बजे उनके घर पर हमला बोला और शीशे तोड़े तथा कार को आग के हवाले कर दिया।- सीपीआई(एम) के 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केसकेरल की तलिपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं के मामले में सीपीआई(एम) के 21 और यूडीएफ के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद कथित तौर पर सीपीआई (एम) के एक कार्यकर्ता को चाकू मारा गया और यूडीएफ कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


