100 जगह खोली जाएंगी अटल कैंटीन, शीशमहल पर लगाया जाएगा टिकट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर 100 जगहों पर 'अटल कैंटीन' स्थापित करने का ऐलान किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सिर्फ पांच रुपये में पौष्टिक भोजन की थाली...

100 जगह खोली जाएंगी अटल कैंटीन, शीशमहल पर लगाया जाएगा टिकट

100 जगहों पर खोली जाएंगी अटल कैंटीन, पांच रुपये में मिलेगी पौष्टिक भोजन की थाली नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। रेखा गुप्ता की सरकार ने मंगलवार को जारी किए गए बजट में लोगों की बुनियादी जरूरत भोजन का भरपूर ध्यान रखा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी तक पूरे शहर में 100 जगहों पर 'अटल कैंटीन' स्थापित करने का ऐलान किया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को पांच रुपये में भोजन की थाली दी जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। अटल कैंटीन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए खाद्य सुरक्षा बढ़ाना और पोषण स्थिति को सुधारना है। भाजपा ने 2025 के अपने चुनावी घोषणापत्र के तहत अटल कैंटीन योजना शुरू करने का वादा किया था। इस योजना का मकसद हर एक झुग्गी बस्ती में कैंटीन बनाना है।

-------------------

शीशमहल पर लगाया जाएगा टिकट

भाजपा विधायकों ने सुझाव दिया था कि शीशमहल को पर्यटन में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि सरकार शीशमहल को पर्यटन में शामिल करेगी। शीशमहल के लिए टिकट की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोग इसे देखने आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम और प्रधानमंत्री संग्रहालय को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

---------

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवंटित हुए 117 करोड़

रेखा ने पर्यटन क्षेत्र को लेकर कहा कि उनकी सरकार का संकल्प दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली की विरासत को संरक्षित और सशक्त करना है। इसके लिए सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में योजनाओं के लिए पिछली वर्ष की तुलना में दोगुना 117 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 30 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi News100 जगह खोली जाएंगी अटल शीशमहल पर लगाया जाएगा