खेल : एस्टन विला ने कटाया चैंपियंस लीग का टिकट

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एस्टन विला ने कटाया चैंपियंस लीग का टिकट बर्मिंघम। ओली वाटकिंस के दो

खेल : एस्टन विला ने कटाया चैंपियंस लीग का टिकट

एस्टन विला ने कटाया चैंपियंस लीग का टिकट बर्मिंघम। ओली वाटकिंस के दो गोल से एस्टन विला ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में लिवरपूल को 4-2 से हराकर अगले साल की चैंपियंस लीग में जगह पक्की कर ली। उसने इस जीत से यूरोपा लीग के फाइनल की भी पुख्ता तैयारियों का सबूत पेश किया। यूरोपा लीग खिताब के लिए विला का सामना फ्रीबर्ग से होगा। विला के अभी 37 मैच में 62 अंक हैं और वह आर्सेनल (79), मैनचेस्टर सिटी (77) और मैनचेस्टर युनाइटेड (65) के बाद चौथे स्थान पर है। लिवरपूल 59 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। विला के लिए वाटकिंस (56वें, 72वें मिनट), मोर्गन रोजर्स (41वें) और जॉन मैकगिन (88वें) ने गोल दागे।

लिवरपूल के दोनों गोल वर्जिल वान डिज्क (51वें और 90वें) ने किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।