केरल: आईयूएमएल विधायक के बेटे पर मुकदमा
मलप्पुरम (केरल), एजेंसी। हमले के आरोप में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के विधायक केकेरल: आईयूएमएल विधायक के बेटे पर मुकदमा

मलप्पुरम (केरल), एजेंसी। हमले के आरोप में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के विधायक के बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर विधायक के ‘फेसबुक पेज’ पर पोस्ट की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंजेरी में एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुल्लमपारा निवासी लतीफ द्वारा चार मार्च को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मंजेरी से विधायक यू.ए. लतीफ के बेटे अमीर और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। निसार पर चाकू से हमला करने के आरोप में लतीफ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।मंजेरी
थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना तीन मार्च को रात करीब 9:45 बजे हुई। विधायक के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में अमीर और उसके दोस्त मुल्लमपारा स्थित एक फुटबॉल मैदान के सामने लतीफ से जवाब तलब करने लगे।इस दौरान हुई झड़प के बाद दो लोग घायल हो गए। मंजेरी पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


