ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअसम-मिजोरम पैकेज : विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही कांग्रेस : नड्डा

असम-मिजोरम पैकेज : विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही कांग्रेस : नड्डा

असम-मिजोरम पैकेज : विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही कांग्रेस : नड्डा

असम-मिजोरम पैकेज : विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही कांग्रेस : नड्डा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 02 Aug 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

असम-मिजोरम पैकेज : विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही कांग्रेस : नड्डा

नई दिल्ली, एजेंसी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह असम-मिजोरम सीमा विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही है। ऐसा कर पूर्वोत्तर के सामाजिक तानेबाने को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

नड्डा का यह बयान पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर हुई मुलाकात के बाद आया। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि आज पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर असम-मिजोरम में हो रहे घटनाक्रम के विषय में ज्ञापन दिया। भाजपा अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए देश का माहौल खराब करने का कांग्रेस का इतिहास है। उन्होंने कहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में इनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। पूर्वोत्तर ने मोदी की सरकार में विकास की नई इबारत लिखी है। पूर्वोत्तर का हर राज्य हमारा अभिन्न अंग है। हम सबके विकास और सम्मान के लिए समर्पित हैं।

------------

सीमा विवाद पर चर्चा के लिए असम के दो मंत्री 5 को मिजोरम जाएंगे, केस वापस लेंगे

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य के दो मंत्री अतुल बोरा और अशोक सिंघल 5 अगस्त को आइजोल जाएंगे। वहां वे मिजोरम के साथ पुराने सीमा विवाद पर वार्ता करेंगे। साथ ही सरमा ने कहा कि मिजोरम के दो वरिष्ठ अधिकारियों कोलासीब जिले के उपायुक्त और वायरेंगटे के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। सरमा ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की बात मिजोरम के मुख्यमंत्री ने रविवार को कही थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों राज्यों द्वारा मुकदमे वापस लेने के बाद सीमा विवाद सुलझाने पर सार्थक वार्ता होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें