हिमंत बिस्वा सरमा के पुलिस अधिकारी भाई का तबादला

Feb 13, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भाई और बारपेटा के एसएसपी सुशांत बिस्वा सरमा का तबादला किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कई अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। उन्हें एसएसपी सीआईडी बनाया गया है और उनकी जगह पुश्किन जैन को बारपेटा एसएसपी नियुक्त किया गया है।

हिमंत बिस्वा सरमा के पुलिस अधिकारी भाई का तबादला

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भाई और बारपेटा के एसएसपी सुशांत बिस्वा सरमा का तबादला किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कई अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अजय तिवारी ने शुक्रवार को तबादलों के आदेश जारी किए। इसके अनुसार एसएसपी सरमा को एसएसपी सीआईडी बनाया गया है। उनकी जगह पुश्किन जैन को बारपेटा एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त (इंटेलिजेंस) हरेकृष्ण नाथ, एसएसपी (सीआईडी) हिरण्य कुमार बर्मन, सहायक आयुक्त प्रांजल बरुआ, डीएसपी सत्येंद्र सिंह हजारी, नैमुद्दीन, मृणाल कुमार दास, ऋतुपर्णो गोगोई, अमर ज्योति सैकिया का भी तबादला किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;