ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअसम कांग्रेस के विधायक राजदीप गोवाला पार्टी से निष्कासित

असम कांग्रेस के विधायक राजदीप गोवाला पार्टी से निष्कासित

नई दिल्ली। एजेंसी कांग्रेस ने शुक्रवार को असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को...

असम कांग्रेस के विधायक राजदीप गोवाला पार्टी से निष्कासित
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 09 Oct 2020 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। एजेंसी

कांग्रेस ने शुक्रवार को असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के लिए उन्हें निष्कासित किया गया है।

एआईसीसी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक राजदीप गोवाला के पार्टी से छह साल की अवधि के लिए निष्कासन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गोवाला राज्य के बराक घाटी के लखीपुर से पार्टी के विधायक हैं। वह कथित रूप से कुछ समय के लिए भाजपा के साथ काम कर रहे थे। गौरलतब है कि भाजपा नेता और असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि राज्यसभा चुनाव के समय, गोवाला राज्य के कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। बता दें असम में 2021 की शुरुआत में चुनाव की तैयारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें