असम: विधानसभा के पहले सत्र में यूसीसी विधेयक लाएगी सरकार: हिमंत
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनकी सरकार आगामी विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़ा विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 21 से 26 मई तक होगा। सरमा ने इसे अपनी सरकार की पुरानी प्रतिबद्धता बताया।

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार आगामी विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़ा विधेयक पेश कर पारित कराने की तैयारी कर रही है। असम विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 21 मई से 26 मई तक आयोजित होगा। गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि यूसीसी हमारा संकल्प है और 16वीं विधानसभा के पहले सत्र में हम इस महत्वपूर्ण कानून को पारित कराने का प्रयास करेंगे। यह हमारी पुरानी प्रतिबद्धता है और हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


