हिमंत बिस्व सरमा ने राधाकृष्णन से की मुलाकात

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। सरमा ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उन्होंने असम के विकास की जानकारी दी। उन्होंने सीपी राधाकृष्णन की विनम्रता और समर्पण की सराहना की।

हिमंत बिस्व सरमा ने राधाकृष्णन से की मुलाकात

नई दिल्ली, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें असम के विकास की जानकारी देना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में विनम्रता, परिश्रम और समर्पण की मिसाल, सीपी राधाकृष्णन से मिलना हमेशा एक सीखने का अनुभव होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।