हिमंत सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर मानहानि का मुकदमा ठोका

Feb 10, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण' करार दिया। सरमा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गुवाहाटी में एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।

हिमंत सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर मानहानि का मुकदमा ठोका

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को मंगलवार को ‘दुर्भावनापूर्ण’ करार दिया। हिमंत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गुवाहाटी में चार फरवरी को एक संयुक्त प्रेस वार्ता में असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि पार्टी की जांच से पता चला है कि राज्य भर में मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा लगभग 12 हजार बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है। सरमा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के विरुद्ध प्रेस वार्ता के माध्यम से मेरे खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है’।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान गोगोई के आरोपों के कुछ घंटों बाद, सरमा ने घोषणा की कि वह ‘झूठे और दुर्भावनापूर्ण’ बयान देने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। गौरव गोगोई ने सोमवार को एक अन्य पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पर अपने वीडियो के माध्यम से मुसलमानों के खिलाफ ‘नरसंहार भड़काने’ का भी आरोप लगाया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।