घुसपैठियों का स्वागत करतीं हैं ममता बनर्जी : हिमंत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का स्वागत करती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीएमसी सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की अनुमति नहीं देती, जिससे राज्य में जनसांख्यिकी बदल रही है। भाजपा की सरकार बनने पर सबक सिखाने की बात कही।

घुसपैठियों का स्वागत करतीं हैं ममता बनर्जी : हिमंत

कालचीनी/कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का स्वागत करतीं हैं। असम से सटे अलीपुरद्वार जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने यह भी दावा किया कि टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की इजाजत नहीं देती है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण पश्चिम बंगाल में जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहा है। राज्य में हिंदुओं की आबादी घट रही है, जबकि बांग्लादेशी मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। असम के मुख्यमंत्री ने एजेयूपी नेता हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की शैली में एक मस्जिद की नींव रखे जाने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने दीजिए, हम उन्हें सबक सिखाएंगे। हमें मस्जिद बनाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बाबर के नाम पर क्यों?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।