कैंसर के इलाज में मददगार है चींटियां

Mar 14, 2026 01:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मेघालय की नॉर्थ-ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि एशियाई वीवर चींटी का अर्क कैंसर के इलाज में मददगार हो सकता है। चूहों पर किए गए अध्ययन में, जिनमें लिंफोमा की कैंसर कोशिकाएं थीं, इस अर्क ने 73% जीवित रहने की संभावना बढ़ाई और कैंसर कोशिकाओं को खुद को नष्ट करने के लिए प्रेरित किया।

कैंसर के इलाज में मददगार है चींटियां

शिलॉन्ग, एजेंसी। मेघालय की नॉर्थ-ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कैंसर के इलाज में एशियाई वीवर चींटी मददगार हो सकती है। क्या कहता है अध्ययन : पेड़ पर घोंसला बनाने वाली एशियाई वीवर चींटी के अर्क में कैंसर से लड़ने वाले अद्भुत गुण पाए गए हैं। यह रिसर्च चूहों पर की गई, जिनमें लिंफोमा नाम की कैंसर कोशिकाएं थीं। नतीजे बताते हैं कि इन चींटियों का अर्क कैंसर के इलाज की दिशा में एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प बन सकता है। जिन चूहों को चींटी का अर्क दिया गया, उनके जीवित रहने की संभावना 73 फीसदी तक बढ़ गई।कैंसर

कोशिकाओं का खात्मा : अर्क ने कैंसर कोशिकाओं में एपोप्टोसिस की प्रक्रिया शुरू की। इसने कैंसर कोशिकाओं को खुद को नष्ट करने पर मजबूर कर दिया। कीमोथेरेपी की दवाओं के मुकाबले इस अर्क ने लिवर और किडनी को बहुत कम नुकसान पहुंचाया, जो इसके कम जहरीले होने का संकेत है।कौन-सी चींटी असरदार : अध्ययन में पाया गया कि वयस्क, यानी ‘कामगार चींटियों’ से बना इथेनॉल अर्क कैंसर के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रभावी रहा।बॉक्स -परंपरा और विज्ञान का मेलपूर्वोत्तर भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाने वाली इन चींटियों का इस्तेमाल कई आदिवासी समुदाय सदियों से भोजन और पारंपरिक दवाओं के रूप में करते आ रहे हैं। वैज्ञानिक इसी पारंपरिक ज्ञान को लैब में परख रहे हैं। हालांकि, नतीजे शुरुआती हैं और इंसानों पर इसके इस्तेमाल के लिए और शोध की जरूरत है, लेकिन यह कैंसर की सस्ती और प्राकृतिक दवा बनाने की उम्मीद जगाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।