Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAsian Archery Championship Deepika Kumari and Team Secure Medals for India
खेल : दीपिका, अंकिता और धीरज सेमीफाइनल में

खेल : दीपिका, अंकिता और धीरज सेमीफाइनल में

संक्षेप:

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपिका ने सेमीफाइनल में कोरिया की ली गेह्युन को हराया। अंकिता ने पूर्व विश्व चैंपियन को पराजित किया। धीरज ने उज्बेकिस्तान के सादिकोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के पास महिला रिकर्व में क्लीन स्वीप का मौका है।

Nov 11, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप ढाका, एजेंसी। तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ने मंगलवार को एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की रिकर्व स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इससे भारत ने कम से कम तीन व्यक्तिगत पदक पक्के कर लिए हैं। दीपिका ने शंघाई विश्व कप की स्वर्ण विजेता कोरिया की ली गेह्युन को 7-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका सामना हमवतन अंकिता भकत से होगा। अंकिता ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन कोरिया की जेंग मिन्ही को 6-4 से हराया। संगीता ने ईरान की जारे रेहाने को 7-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी भिड़ंत कोरिया की नाम सुह्योन से होगी। महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भारत के पास क्लीन स्वीप का मौका होगा। पुरुष रिकर्व वर्ग में धीरज ने उज्बेकिस्तान के अमीरखोन सादिकोव को शूट ऑफ में हराया। चार सेट में स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद दोनों ने 10 अंक बनाए लेकिन धीरज ने केंद्र के पास तीर मारकर जीत हासिल की। सेमीफाइनल में उनका सामना कोरिया के जेंग चाएवान से होगा। राहुल ने चीनी ताइपे के लिन जिह-सियांग को 6-2 से हराया। उनका सामना कोरिया के सियो मिंगी से होगा। हालांकि शीर्ष वरीयता प्राप्त यशदीप भोगे को प्री क्वार्टर फाइनल में और अतनु दास को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। कंपाउंड स्पर्धाओं में ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप ने महिला वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद कायम रखी है। हालांकि पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में कोई भी भारतीय अंतिम चार में नहीं पहुंचा। -----------------