Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAsia Cup Controversy Suryakumar Fined 30 Rauf Banned for Two Matches
एशिया कप विवाद : सूर्यकुमार पर 30 प्रतिशत जुर्माना, रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध - (A)

एशिया कप विवाद : सूर्यकुमार पर 30 प्रतिशत जुर्माना, रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध - (A)

संक्षेप: एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में सूर्यकुमार यादव पर 30% जुर्माना लगाया गया है। वहीं, हारिस रऊफ को दो मैचों का प्रतिबंध और 30% जुर्माना दिया गया है। यह कार्रवाई मैच रेफरियों द्वारा सुनवाई के बाद की गई है।

Tue, 4 Nov 2025 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विवाद : सूर्यकुमार पर 30 प्रतिशत जुर्माना, रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध एशिया कप दुबई, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कुछ मामलों में फैसले दिए। इनमें सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना और हारिस रऊफ पर प्रतिबंध लगाया गया है। मैच रेफरियों ने सुनवाई की : ये मैदान पर 14, 21 और 28 सितंबर को मैच के दौरान हुई घटनाओं की जांच के बाद लिए गए हैं। इनमें आईसीसी के इलीट पैनल के मैच रेफरियों ने सुनवाई की। भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और दोनों को सजा सुनाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग घटनाओं के लिए 30-30 प्रतिशत जुर्माने की अलग-अलग सजा सुनाई गई। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में दो मैचों के लिए वह प्रतिबंधित रहेंगे। सूर्या पर भी कार्रवाई : भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था। 14 सितंबर को खेले गए मैच में रऊफ को भी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जिससे उनके नाम दो डिमेरिट अंक भी जुड़ गए। भारत के खिलाफ ही एक अन्य मैच में भी रऊफ को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक लगे। जसप्रीत बुमराह पर भी एक डिमेरिट अंक लगाया गया जबकि अर्शदीप सिंह और साहिबजादा फरहान को कोई सजा नहीं सुनाई गई।