नैनो सिम का घरेलू स्तर पर निर्माण कर रहा भारत: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में एमएनआईटी में 'मेकर्स लैब' और अन्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि भारत अब घरेलू स्तर पर नैनो सिम का निर्माण कर रहा है, जो आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। छात्रों से चिप डिजाइन की चुनौती देकर कहा कि सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

जयपुर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर में अत्याधुनिक 'मेकर्स लैब' सहित तीन विशेष प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब नैनो सिम का घरेलू स्तर पर निर्माण कर रहा है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को खुद चिप डिजाइन और निर्माण करने की चुनौती देते हुए कहा कि देश के 323 कॉलेजों में इस तरह की पहल संचालित हैं तथा एमएनआईटी को भी इसमें अग्रणी भूमिका निभाई चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएनआईटी जयपुर में सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी के प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सिमुलेशन प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और डिजाइन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि संस्थान में क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब स्थापित करने की योजना पर पहले ही काम चल रहा है।- 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर लगाइससे पहले वैष्णव ने जयपुर स्थित आकाशवाणी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के रामगढ़ में 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


