खेल : अश्विन ने पाक स्पिनर के एक्शन का बचाव किया

Feb 11, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अश्विन ने पाक स्पिनर के एक्शन का बचाव किया नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने

खेल : अश्विन ने पाक स्पिनर के एक्शन का बचाव किया

अश्विन ने पाक स्पिनर के एक्शन का बचाव किया नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने पाक स्पिनर उस्मान तारिक का बचाव किया है जिनके गेंदबाजी एक्शन पर अमेरिका के खिलाफ पाक की जीत के बाद चर्चा हो रही है। 28 साल के इस खिलाड़ी के अनोखे एक्शन में रन-अप में खास रुकावट और साइड-आर्म रिलीज शामिल है। इसने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। पर भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा, उनके एक्शन की वैधता आईसीसी जांच केंद्र में ही टेस्ट की जा सकती है। 15 डिग्री के कोहनी घुमाव के नियम को मैच के दौरान मैदानी अंपायर सही तरीके से नहीं आंक सकते।

ऐसे में बिना जांच आरोप लगाना गलत होगा। डिलीवरी स्ट्राइड में रुकावट पर उन्होंने कहा कि अगर यह गेंदबाज के एक्शन का हिस्सा है तो यह कानूनी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।