खेल : बैडमिंटन : चालिहा महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में
बैडमिंटन : चालिहा महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में मलेशिया मास्टर्स कुआलालम्पुर, एजेंसी।

बैडमिंटन : चालिहा महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में मलेशिया मास्टर्स
कुआलालम्पुर, एजेंसी। भारत की अश्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन के महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई हैं। उन्होंने मंगलवार को चीनी ताइपे की पाइ यू पो को तीन गेम के मुकाबले में हरा दिया।
पिछड़ने के बाद वापसी
चालिहा ने यू पो पर 21-23, 21-16, 21-16 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की टी रामाधानी वीर्यावान से होगा। मिश्रित युगल के क्वालिफाइंग में एस कनापुरम और आर शर्मा की जोड़ी दातु अशरफ और क्लारिसा सेन की मेजबान जोड़ी को 21-15, 21-7 से हराकर मुख्य दौर में पहुंच गई। हालांकि आकर्षी कश्यप को कोरिया की पार्क गा युन से 21-15, 20-22, 7-21 से हार झेलनी पड़ी।
हरिहरन-अर्जुन ने उलटफेर किया
मुख्य दौर में पुरुष युगल के हरिहरन अम्साकारुनन और एम आर अर्जुन ने सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव और फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर 21-19, 21-15 से सनसनीखेज जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन तथा चीन के हू की युआन और लिन शियांग यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
महिला युगल के पहले दौर में हालांकि
अश्वनी भट और एस गौतम की जोड़ी को कनाडा के जैकी डेंट और क्रिस्टल लाई की जोड़ी ने 21-15, 17-21, 21-17 से शिकस्त दे दी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


