Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAshish Kapoor Granted Bail in Alleged Rape Case by Delhi Court
संपादित--कोर्ट ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को दी जमानत

संपादित--कोर्ट ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को दी जमानत

संक्षेप: तीस हजारी अदालत ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को कथित दुष्कर्म मामले में जमानत दे दी है। उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की और कहा कि साक्ष्य और...

Fri, 12 Sep 2025 04:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तीस हजारी अदालत ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को जमानत दे दी है। उन्हें कथित दुष्कर्म मामले में पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह की अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के जमानती बांड पर उनकी जमानत मंजूर की। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए जमानत दी जा रही है। अदालत ने यह भी नोट किया कि पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिसमें से केवल चार दिन की अनुमति दी गई। लेकिन आरोपी को तीन दिन बाद ही वापस भेज दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अदालत ने कहा कि पुलिस ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए और न ही कानूनी रूप से तलाशी की कार्रवाई की।