
खेल : गत चैंपियन सबालेंका ने शानदार जीत से शुरू किया नए साल का अभियान
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस में शानदार जीत के साथ नए साल की शुरुआत की। उन्होंने स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को 6-0, 6-1 से हराया। यह जीत उन्हें 18 जनवरी से शुरू होने वाले पहले ग्रैंड स्लैम के लिए बेहतरीन तैयारी का मौका देती है।
टेनिस डायरी : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना ने सिर्फ एक गेम गंवाकर मैच जीता, पहले ग्रैंड स्लैम की भी शानदार तैयारी शुरू की गत चैंपियन सबालेंका ने शानदार जीत से शुरू किया नए साल का अभियान 04 ग्रैंड स्लैम खिताब अब तक करियर में जीत चुकी हैं सबालेंका 21 एकल के साथ छह युगल खिताब जीतें हैं अब तक आर्यना ने सिडनी, एजेंसी। दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मंगलवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस में शानदार जीत के साथ 2026 सत्र की शुरुआत की। मौजूदा चैंपियन बेलारूस की सबालेंका ने पहले राउंड में बाई के बाद दूसरे राउंड में स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को 6-0, 6-1 से हरा दिया।
इस जीत से 27 वर्षीय सबालेंका ने 18 जनवरी से होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम की भी शानदार तैयारी शुरू कर दी। नवंबर 2025 में डब्ल्यूटीए फाइनल के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी सिंगल्स में सबालेंका ने शुरू से ही मैच पर कंट्रोल रखा। उन्होंने पहला सेट 22 मिनट में जीता और दूसरे में 5-0 की बढ़त ले ली, फिर बुक्सा अपनी पहली सर्विस बचा पाईं। इसके अलावा मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज ने मैककार्टनी केसलर को 6-4, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। सबालेंका अब दुनिया की नंबर 23 येलेना ओस्टापेंको या रोमानिया की सोराना स्रिस्टिया में से किसी से खेलेंगी जबकि कीज का सामना 21वें नंबर की डायना श्नाइडर से होगा। कड़े संघर्ष के बाद हारीं वीनस वेलिंग्टन। वीनस विलियम्स ने 45 साल की उम्र में भी जुझारूपन का शानदार नमूना पेश किया लेकिन आखिर में वह मंगलवार को ऑकलैंड ओपन टेनिस में पांचवीं वरीय मैग्डा लिनेट से हार गईं। वर्ष 2026 में अपना पहला एकल मैच खेल रहीं वीनस को संघर्ष के बाद 52वीं रैंकिंग वाली लिनेट ने 6-4, 4-6, 6-2 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ियों की उम्र का अंतर (12 साल) इससे लगाया जा सकता है कि लिनेट तब केवल दो साल की थीं जब वीनस ने पेशेवर टूर पर अपना पहला एकल मैच खेला था। डब्ल्यूटीए टूर पर एकल वर्ग में वीनस का यह 1101वां मैच था। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 18 जनवरी से शुरू होगा। जोकोविच एडिलेड से हटे, ऑस्ट्रेलियन ओपन पर फोकस एडिलेड। नोवाक जोकोविच अगले हफ्ते होने वाले एडिलेड इंटरनेशनल से हट गए हैं। उन्होंने फिटनेस चिंताओं का हवाला दिया है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी कर रहे हैं। 38 वर्षीय खिलाड़ी का लक्ष्य रिकॉर्ड 11वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और अपनी 25वीं मेजर चैंपियनशिप जीतना है। एडिलेड में फैंस को संबोधित करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा कि वह एटीपी 250 इवेंट में ‘शारीरिक रूप से’ प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि उनकी तत्काल प्राथमिकता सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम के लिए तैयार होना है। उन्होंने कहा, मेरा ध्यान अब ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी पर है और मैं जल्द ही मेलबर्न पहुंचने का इंतजार कर रहा हूं। युनाइटेड कप : कनाडा को हरा बेल्जियम क्वार्टर में सिडनी। बेल्जियम ने युनाइटेड कप के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार को सिडनी में कनाडा पर 3-0 से शानदार जीत हासिल करके ग्रुप बी में शीर्ष स्थान कब्जाया। जिजू बर्ग्स और एलिसे मर्टेंस ने एकल में जीत हासिल करने के बाद, बेल्जियम ने महत्वपूर्ण मिक्स्ड डबल्स मैच में क्लीव हार्पर और वक्टिोरिया म्बोको को 6-3, 3-6, 10-5 से हरा दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




