Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAryan Juyal Appointed Captain of Uttar Pradesh Team for Ranji Trophy Matches Against Jharkhand
खेल : आर्यन को उत्तर प्रदेश टीम की कमान

खेल : आर्यन को उत्तर प्रदेश टीम की कमान

संक्षेप:

आर्यन को उत्तर प्रदेश टीम की कमान - कल से इकाना में झारखंड के

Jan 19, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आर्यन को उत्तर प्रदेश टीम की कमान - कल से इकाना में झारखंड के खिलाफ शुरू होगा मुकाबला - उत्तर प्रदेश की टीम 17 अंक के साथ चौथे स्थान पर है कानपुर (प्र.सं.)। रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इसको लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने शेष दो मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा कर दी है। मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को नया कप्तान बनाया है जबकि गाजियाबाद के माधव कौशिक को उपकप्तान नियुक्त किया है। टूर्नामेंट के पहले चरण में टीम का प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा, जिसे देखते हुए संघ ने नेतृत्व में बदलाव करने के साथ टीम चुनी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी की टीम 17 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरे चरण में उसका पहला मुकाबला 22 से 25 जनवरी के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में झारखंड के खिलाफ होगा। दूसरा व अंतिम लीग मैच 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच नागपुर में विदर्भ के खिलाफ होगा। अगले चरण में पहुंचने के लिए यूपी को दोनों मैच जीतना जरूरी है। टीम : आर्यन जुयाल, शिवम शर्मा (मुरादाबाद), अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, विनीत दुबे, नलिन मिश्रा (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), प्रशांतवीर, कुनाल त्यागी, नदीम (सहारनपुर), प्रियम गर्ग (मेरठ), कार्तिक यादव (फतेहपुर), विपरज निगम, जीशान अंसारी, रोहित द्विवेदी (लखनऊ), शिवम मावी, आशुतोष राय (गौतमबुद्ध नगर), जसमेर धनकर (रायबरेली), शुभ खन्ना (वाराणसी) व करन चौधरी (बुलंदशहर)।