कोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोप नकारे : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर रैली की, जहां उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि चार साल से वे दिल्ली के लोगों को परेशान कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने उनके खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने नौकरी से निकाले गए लोगों का मुद्दा भी उठाया और सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आबकारी नीति मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली की। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस केस में कोई सुबूत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि जीवन में मैंने ईमानदारी कमाई है और हमेशा देश से प्यार किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने जनसभा में कहा कि चार साल से केंद्र सरकार ने षड्यंत्र करके दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान किया। आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल 100 करोड़ रुपये खा गया, लेकिन अदालत ने उनके आरोपों को झुठला दिया।
उन्होंने कहा की अदालत ने माना कि पूरा केस फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दो शीर्ष नेता आम आदमी पार्टी को ठिकाने लगाने के लिए पूरे केस को खुद मॉनिटर कर रहे थे। वह चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह जेल से छूटने नहीं चाहिए। इसके बावजूद अदालत ने साहस दिखाते हुए ऐतिहासिक फैसला दिया है। जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नौकरी से निकाले गए 10 हजार बस मार्शल, मोहल्ला क्लीनिक का स्टाफ, डीटीसी और डिम्ट्स से निकाले गए कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। महिलाओं के खातों में 8 मार्च 2025 से हर महीने ढाई हजार रुपये डाले जाने का वादा किया, वो भी पूरा नहीं हुआ। सारी जांच करा लीं पर भ्रष्टाचार नहीं मिला केजरीवाल ने कहा कि मैं 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा। केंद्र सरकार ने सभी विभागों से जांच कर ली, लेकिन एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 साल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा 2011 में लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर मुहिम छेड़ी और 2014 में बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा को 30 साल बाद पूर्ण बहुमत से सत्ता सौंप दी। अब 12 साल हो गए केंद्र सरकार को, लेकिन लोगों को क्या मिला। सड़क, सीवर, पानी, साफ हवा भी लोगों को नहीं दे पाए। सोनम वांगचुंग का मुद्दा उठाया केजरीवाल ने कहा कि देश में महान वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंक को केंद्र सरकार ने कई महीनों से जेल में डाल रखा है। उनका कोई कुसूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस सोनम वांगचुक को पद्म श्री या पद्म विभूषण मिलना चाहिए, उन्हें जेल में डाल दिया गया। समर्थन में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लोग नई दिल्ली। आप की जनसभा में गोवा, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों से कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान बस मार्शल, कंडक्टर, मोहल्ला क्लिनिक और बस कंडक्टर सहित अलग-अलग जगहों से नौकरी से निकाले गए लोगों ने भी हुंकार भरी। साथ ही स्पष्ट कहा कि वह किसी पार्टी के समर्थक नहीं है, लेकिन दिल्ली में जब आप सत्ता में थी तो परिवार पाल रहे थे। वहीं, इसके इतर अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने भी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया। इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोग भी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



