
केरल : यौन उत्पीड़न का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार
केरल में एक नाबालिक लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपी मुथुकुमार को 24 साल बाद चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था और कई राज्यों में छिपा रहा। उसने ईसाई धर्म अपनाकर सैम नाम रखा और पादरी के रूप में काम कर रहा था।
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल में नाबालिक लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी को बुधवार को 24 बाद चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम निवासी मुथुकुमार के खिलाफ 2001 में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। तब पीड़िता की शिकायत पर मुथुकुमार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई राज्यों में छिपा रहा था और उसने कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। वह कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए अपने परिजनों के बैंक खातों में पैसे भेजता था।
जांचकर्ताओं ने उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के मोबाइल फोन नंबरों और बैंक खातों की निगरानी की और करीब 150 नंबर और 30 खातों को निगरानी में रखा। चेन्नई से मिले एक संदिग्ध फोन नंबर से आरोपी का पता चला। - चेन्नई में बन गया था पादरी पुलिस ने बताया कि मुथुकुमार ईसाई धर्म अपना कर सैम नाम अपना लिया था और वह अयनावरम में पादरी के तौर पर काम कर रहा था। उसने चेन्नई में दो शादियाँ की थीं और टेलीफोन बूथ व दूसरे लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके अपने रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




