ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहत्या का आरोपी ईनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या का आरोपी ईनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्या के आरोपी 25 हजार रुपये के एक ईनामी बदमाश को यूपी के बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहचान 25 वर्षीय यासीर नदीम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ...

हत्या का आरोपी ईनामी बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 08 Jul 2017 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्या के आरोपी 25 हजार रुपये के एक ईनामी बदमाश को यूपी के बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहचान 25 वर्षीय यासीर नदीम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पिछले साल अगस्त महीने में यमुनापार के भजनपुरा इलाके में मामला दर्ज हुआ था। वारदात के बाद से फरार चल रहे इस आरोपी को भगोड़ा बदमाश घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी यासीर नदीम, उसके पिता सहित कुछ लोग रहमत अली के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते थे। इनमें लेन-देन को लेकर आपस में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अन्य के साथ मिलकर रहमत अली को भजनपुरा इलाके में बुलाया था और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। स्पेशल सेल एक अन्य मामले में बिहार से आकर दिल्ली में छिपे एक और ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। 20 हजार रुपये के इस ईनामी बदमाश की पहचान बिहार स्थित आरा निवासी ज्ञान कुमार के रूप में हुई है। डकैती के एक मामले में हुई हत्या के शामिल बदमाशों के साथ उसके संलिप्त होने का मामला दर्ज है। उसे पुलिस ने रंजीत सिंह फ्लाइओवर के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें