खेल : खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में सेना खिताब बरकरार

Feb 25, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में सेना खिताब बरकरार गुलमर्ग। सेना ने खेलो इंडिया

खेल : खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में सेना खिताब बरकरार

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में सेना खिताब बरकरार गुलमर्ग। सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में टीम चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखा है। उसने गुलमर्ग चरण में आठ स्वर्ण सहित कुल नौ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश चार स्वर्ण पदक के साथ उप विजेता रहा। इन खेलों का समापन समारोह गुरुवार को यहां गोल्फ कोर्स में होगा। इन खेलों का पहला चरण 20-26 जनवरी तक लद्दाख में हुआ था। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेना और हिमाचल प्रदेश ने बराबर चार-चार स्वर्ण पदक जीते जबकि मेजबान जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।