पुंछ में बारूदी सुरंग फटने से एक अग्निवीर घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग के धमाके में सेना का एक अग्निवीर घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सेना का दस्ते बालाकोट इलाके में गश्त कर रहा था। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। एक अन्य अभियान में, बलनोई के साग्राम गांव में एक जंग लगा मोर्टार गोला नष्ट किया गया।

मेंढर/ जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग धमाके में सेना का एक अग्निवीर जख्मी हो गया। वहीं जंग लगे एक गोले को सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना का एक दस्ता बालाकोट इलाके में गश्त पर था। इसी दौरान बारूदी सुरंग की चपेट में आकर दस्ते में शामिल एक अग्निवीर घायल हो गया। बताया कि अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठ पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में माइन बिछाई जाती हैं जो कई बार बारिश के पानी में बह जाती हैं।
इससे इस तरह के हादसे हो जाते हैं।वहीं, एक अन्य अभियान के दौरान बलनोई में सीमावर्ती गांव साग्राम में एक जंग लगा मोर्टार गोला मिला। सेना के विशेषज्ञों ने बाद में एक नियंत्रित धमाके से उसे नष्ट कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


