Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsArmy Opens Fire Near LOC in Rajouri Amid Suspicious Activities
नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि के बाद जवानों ने की गोलीबारी

नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि के बाद जवानों ने की गोलीबारी

संक्षेप:

नोट-- पहले यह खबर ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान जारी शीर्षक से जारी हुई

Jun 24, 2025 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जम्मू, एजेंसी। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि के चलते सेना के जवानों ने गोलीबारी की। साथ ही पुंछ, सांबा और कठुआ जिलों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने कहा कि राजौरी में कीरी सेक्टर के चिंगस इलाके में सैनिकों ने सुबह घने पेड़ों की आड़ में तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद सैनिकों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध लोगों का कोई पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स के विशेष अभियान समूह ने भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद पुंछ जिले के सुरनकोट और मेंढर के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें