जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की तलाश में सेना का 'ऑपरेशन शेरावली' 20वें दिन भी जारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों की तलाश में सेना का 'ऑपरेशन शेरावली' 20वें दिन भी जारी है। अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं। जवान दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में सर्च ऑपरेशन और गश्त कर रहे हैं, और सुरक्षा चेक पोस्टों पर संजीदगी से कार्य कर रहे हैं।

राजौरी, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के जंगलों में आतंकियों की तलाश में जारी सेना का 'ऑपरेशन शेरावली' लगातार 20वें दिन भी जारी है। इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की आशंका के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। इसमें सेना के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवान लगातार सर्च ऑपरेशन और गश्त कर रहे हैं। अभियान के तहत प्रमुख स्थानों और चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। रणनीतिक बिंदुओं से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है, जिससे घुसपैठ या आतंकियों को किसी प्रकार की रसद सहायता मिलने की संभावना को समाप्त किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


