Delhi News: बंदूक दिखाकर ज्वेलरी दुकान से 60 लाख का सोना लूटा
Delhi News: महाराष्ट्र के नागपुर में चार बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान से करीब 60 लाख रुपये का सोना लूट लिया। बदमाशों ने दुकान में घुसकर बंदूक दिखाई और सुरक्षा कर्मचारी को चोट पहुंचाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Delhi News: नागपुर, एजेंसी। महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को चार बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान में बंदूक दिखाकर करीब 60 लाख रुपये का सोना लूट लिया। बदमाश चांदी का सामान और दुकान कर्मचारी का मोबाइल फोन भी ले गए। पुलिस के मुताबिक, वारदात वानाडोंगरी इलाके में दोपहर करीब 3:45 बजे हुई। कर्मचारी ने कुछ देर पहले ही दुकान खोली थी। इसी दौरान चार युवक मोटरसाइकिलों से वहां पहुंचे। चारों दुकान में घुसे और शटर नीचे कर दिया। इनमें से एक बदमाश ने कर्मचारी पर बंदूक तान दी। इसके बाद बदमाशों ने करीब 400 ग्राम सोना और चांदी का सामान समेट लिया। सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।
बदमाश भागने लगे तो कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश उसे कुछ दूर तक घसीटते ले गए, जिससे वह घायल हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक आरोपी का चेहरा कैद हुआ है। दो बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जबकि एक ने हेलमेट पहन रखा था।

