लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कहना है कि तमिलनाडु में डीएमके सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। कहा कि 2026 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके मजबूत सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। एक साक्षात्कार में भाजपा के तमिलनाडु चुनाव सहप्रभारी मेघवाल ने कहा कि तमिलनाडु में विकास रुक गया है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। एनडीए इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। कहा कि भाजपा और एआईएडीएमके का गठबंधन अच्छा चल रहा है। इस दौरान उन्होंने अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इस मामले पर कथित तौर से भ्रम फैलाने के लिए कांग्रेस की आलोचना भी की।
एसआईआर के सवाल पर उन्होंने कहा कि आखिरी बार यह प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के दौर में हुई थी। डीएमके के केंद्र में सहयोगी रहने के दौरान भी यह प्रक्रिया जारी रही थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के विरोध को भी राजनीतिक करार दयिा। कांग्रेस ने जवाहर रोजगार योजना का नाम बदला था मनरेगा के सवाल पर मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने भी सत्ता में रहने के दौरान ऐसे कदम उठाए थे। कहा कि रोजगार गारंटी योजना का नाम पहले जवाहर रोजगार योजना था। कांग्रेस ने इसका नाम बदल दिया था। कहा कि इस बार नरेगा में तकनीकी प्रयोग बढ़ाने की मांग थी। इसे देखते हुए नाम बदलाव किया गया है।