Arjun Erigaisi Shines at World Rapid Chess Championship Magnus Carlsen Struggles खेल : रौनक का उलटफेर, एरिगेसी संयुक्त पांचवें स्थान पर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsArjun Erigaisi Shines at World Rapid Chess Championship Magnus Carlsen Struggles

खेल : रौनक का उलटफेर, एरिगेसी संयुक्त पांचवें स्थान पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में चार जीत और एक हार के साथ पांचवें स्थान से शुरुआत की। 13 वर्षीय रौनक साधवानी ने भी अलिरेजा फिरोजा को हराकर प्रभाव डाला। गत चैंपियन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Dec 2024 06:23 PM
share Share
Follow Us on
खेल : रौनक का उलटफेर, एरिगेसी संयुक्त पांचवें स्थान पर

विश्व रैपिड शतरंज न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत चार जीत और एक हार के साथ पांचवें स्थान से की। तेरह साल के भारतीय रौनक साधवानी ने भी शुरुआती दिन प्रभावित किया। उन्होंने जीत के दावेदार पसंदीदा फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा को हराकर उलटफेर किया। गत चैंपियन मैग्नस कार्लसन गुरुवार को सिर्फ एक जीत दर्ज करने में सफल रहे। नॉर्वे के कार्लसन अपनी लय हासिल नहीं कर सके। वह  तीन बाजियां ड्रॉ खेलने के बाद चौथे में रूस के डेनिस लाजोविच से हार गए।

शुरुआती पांच दौर के मुकाबले हो चुके हैं और आठ दौर अभी बाकी हैं। रूस के मुर्जिन वोलोडर, आर्मेनिया के एस. सरगस्यान के साथ डेनियल नारोडित्स्की और लेनियर डोमिंगुएज पेरेज की अमेरिकी जोड़ी 4.5 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। एरिगेसी और साधवानी 11 खिलाड़ियों के साथ एकसमान चार अंक लेकर संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव और हॉलैंड के अनीश गिरी भी इन 11 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

एलिस की लगातार चार जीत : महिला वर्ग में स्थानीय स्टार एलिस ली ने लगातार चार जीत से शानदार शुरुआत की। अमेरिकी खिलाड़ी को विश्व चैंपियन चीन की वेनजुन जू, उनकी हमवतन झोंग्यी तान, अजरबैजान की गुने ममदजादा, जॉर्जिया की नीनो बत्सियाश्विली और भारत की डी हरिका से चुनौती मिल रही है। इन सभी खिलाड़ियों के खाते में 3.5 अंक हैं। महिलाओं की स्पर्धा में सात दौर बाकी हैं, ऐसे में आर वैशाली के पास भी वापसी करने का पूरा मौका होगा। चेन्नई की खिलाड़ी के नाम तीन अंक है। सर्वोच्च रेटिंग वाली और पूर्व विजेता कोनेरू हंपी सिर्फ 2.5 अंक ही हासिल कर सकीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।