रडार ने खोजा 500 साल पुराना खोया हुआ शहर

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नॉर्वे में पुरातत्वविदों ने रडार तकनीक की मदद से 16वीं सदी के 'हमारकौपंगेन' शहर को खोज निकाला है। यह शहर पुराने ग्रंथों में दर्ज था, लेकिन इसके ठोस सबूत नहीं थे। जियोरडार तकनीक ने पुरानी कथाओं की मदद से इस रहस्य को सुलझाया, और खुदाई में एक लकड़ी का घर और कई इमारतों के समूह मिले।

रडार ने खोजा 500 साल पुराना खोया हुआ शहर

ओस्लो, एजेंसी। नॉर्वे में पुरातत्वविदों ने रडार तकनीक की मदद से ‘हमारकौपंगेन’ नाम का शहर खोज निकाला है। यह मध्ययुगीन शहर 16वीं सदी की किताबों में दर्ज था, लेकिन इसके ठोस सबूत नहीं मिल रहे थे। आखिरकार, ‘जियोरडार’ तकनीक और पुरानी कथाओं के मेल ने इस रहस्य को सुलझाया है। वैज्ञानिकों ने 500 साल पुराने ग्रंथ द क्रॉनिकल्स ऑफ हमार में बताए गए पते का पीछा किया। इसमें शहर को एक पुराने किले के ठीक पूरब में बताया गया था।इस तकनीक ने ढांचे की तस्वीर दिखा दी, जिससे पता चला कि शहर ठीक उसी जगह था, जहां कहानियों में बताया गया था।

खुदाई के दौरान जमीन से तीन फीट नीचे दो कमरों वाला एक लकड़ी का घर मिला है। रडार से मिली तस्वीरों में सड़कों का नक्शा और कई इमारतों के समूह भी दिखाई दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।