तीन केंद्रीय अस्पतालों की कमान महिलाओं के हाथ

Ranvijay Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफदरजंग, आरएमएल अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में नए निदेशकों की नियुक्ति की है। पहली बार तीनों संस्थानों में महिला निदेशक बनी हैं। आरएमएल अस्पताल की नई निदेशक प्रो. डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद, एनेस्थीसिया विभाग की प्रो. डॉ. कविता रानी शर्मा और एलएचएमसी की डॉ. हिमानी आहलूवालिया हैं।

तीन केंद्रीय अस्पतालों की कमान महिलाओं के हाथ

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सफदरजंग, आरएमएल अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में नए निदेशकों की नियुक्ति की है। इन तीनों चिकित्सा संस्थानों में पहली बार एक साथ महिला निदेशक बनाई गईं हैं। इससे दिल्ली में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इन तीनों प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के संचालन व प्रबंधन की कमान महिला डॉक्टरों के हाथ आ गई है। आरएमएल अस्पताल की नई निदेशक रेडियोलॉजी विभाग की निदेशक प्रोफेसर डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद नियुक्त की गई हैं। वहीं, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज व सफदरजंग अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल का कार्यकाल पूरा होने के बाद एनेस्थीसिया विभाग की निदेशक प्रोफेसर डॉ. कविता रानी शर्मा को स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, एलएचएमसी की नई निदेशक डॉ. हिमानी आहलूवालिया बनाई गई हैं। वह एलएचएमसी में ही फिजियोलॉजी विभाग में कार्यरत थीं। वह डॉ. सरिता बेरी की जगह सात जुलाई से निदेशक का कार्यभार संभालेंगी। ये तीनों 62 वर्ष की उम्र तक या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अगले आदेश तक निदेशक का पद संभालेंगी。

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सेवाएं शुरू करना प्राथमिकता

आरएमएल अस्पताल की नई निदेशक प्रोफेसर डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चिकित्सा सेवाएं शुरू करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही डिजिटल और अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से चिकित्सा सेवाओं को आसान और बेहतर बनाएंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन-कौन से अस्पतालों में नए निदेशकों की नियुक्ति की गई है?
नए निदेशकों की नियुक्ति सफदरजंग, आरएमएल अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में की गई है।
Ranvijay Singh

लेखक के बारे में

Ranvijay Singh

परिचय एवं अनुभव: रणविजय सिंह को पत्रकारिता में करीब 19 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य, दिल्ली मेट्रो, पेयजल और सामाजिक सरोकार की खबरें कवर करते हैं। इन्हें अपराध, अदालत, तिहाड़ जेल, कृषि, खेल, राजनीति, अन्ना आंदोलन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय व दिल्ली सरकार को कवर करने का अनुभव है। कोरोना माहामरी, मायापुरी रेडिएशन, निर्भया कांड, लोकसभा, दिल्ली विधानसभा व नगर निगम चुनाव कवर कर चुके हैं। वह करीब एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लगातार शोधपरक स्टोरीज लिख रहे हैं। पत्रकारिता के बदलते ट्रेंड्स, डिजिटल कंटेंट व पाठकों की रुचि के अनुरूप अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में दैनिक जागरण से की और 18 वर्ष से अधिक समय तक जुड़े रहे। जहां उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखी और रिपोर्टिंग में अपनी पकड़ मजबूत की और प्रिंट के लिए पत्रकारिता करते हुए दैनिक जागरण डिजिटल प्लेटफार्म के लिए भी कांटेंट तैयार किए। वह पांच अगस्त 2025 को हिन्दुस्तान से जुड़े।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और स्वास्थ्य रिपोर्टिंग
बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद स्नातक मानविकी संकाय संकाय से की। बाद मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला।इससे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ मेडिकल बीट पर भी बेहतर तकनीकी समझ विकसित हुई।


विजन
स्वास्थ्य के विषय पर मजबूत पकड़ के साथ पर्यावरण, सामाजिक सरोकार व राजनीति के विषयों की भी गहरी समझ है। उन्होंने कई ओलंपिक खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित डॉक्टरों व नेताओं के साक्षात्कार किए हैं। उनका लक्ष्य पाठकों तक प्रमाणित व शोध परक जानकारी पहुंचाना है।


विशेषज्ञता
स्वास्थ्य। पर्यावरण व राजनीतिक खबरों में भी गहरी रुचि।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।