
आईफोन की चोरी व नुकसान के लिए सुरक्षा बढ़ाई
एप्पल ने भारत में अपने एप्पलकेयर प्लस कवर को बढ़ाते हुए फोन की चोरी या नुकसान से सुरक्षा की सुविधा शुरू की है। मासिक योजना 799 रुपये से शुरू होगी। ग्राहकों को योजना की सदस्यता के लिए 60 दिन का समय मिलेगा। नई आईफोन-17 श्रृंखला की कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये के बीच है।
नई दिल्ली, एजेंसी। आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने भारत में अपने एप्पलकेयर प्लस कवर के विस्तार के तहत फोन की चोरी या नुकसान से सुरक्षा की सुविधा शुरू की है। इससे पहले एप्पलकेयर प्लस के तहत सुरक्षा योजना में आकस्मिक क्षति के लिए 'अनलिमिटेड' सुविधा उपलब्ध थी जबकि चोरी या नुकसान संबंधी सुरक्षा पहले से ही कुछ प्रमुख बाजारों में उपलब्ध है। कंपनी ने एप्पलकेयर प्लस सदस्यता के लिए भुगतान योजना को भी मजबूत किया है। पहले उपलब्ध वार्षिक भुगतान विकल्प के अलावा 799 रुपये से शुरू होने वाली मासिक योजना की शुरुआत की है। योजना की लागत फोन की कीमत और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होगी।
एप्पल ग्राहकों को एक योजना की सदस्यता लेने के लिए 60 दिन का समय भी मिलेगा, जो पहले ग्राहकों को केवल उपकरण खरीदते समय ही दी जाती थी। कंपनी की नवीनतम आईफोन-17 शृंखला की कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये के बीच है। जियो जेमिनी प्रो प्लान में जेमिनी-3 मॉडल शामिल नई दिल्ली। जियो ने अपनी कृत्रिम मेधा (एआई) पेशकश को और बेहतर बनाते हुए अब 'जियो जेमिनी प्रो प्लान' के तहत गूगल के नवीनतम जेमिनी-3 मॉडल को भी शामिल कर लिया है। कंपनी बयान के अनुसार, दूरसंचार कंपनी के 'अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान' के उपयोगकर्ताओं के वास्ते यह सेवा 18 महीने के लिए मुफ्त उपलब्ध होगी। इसमें कहा गया कि 'जेमिनी प्रो प्लान' (जिसकी कीमत 35,100 रुपये है) हर पात्र जियो अनलिमिटेड 5जी ग्राहक के लिए 18 महीने तक मुफ्त रहेगा। इस पेशकश को माइजियो ऐप पर 'अभी दावा करें' विकल्प के जरिये तुरंत चालू किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




