अभिषेक बनर्जी ने मुझे जेल भिजवाया : अनुब्रत मंडल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल ने अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने के लिए वो जिम्मेदार हैं। मंडल ने बताया कि ममता बनर्जी ने उन्हें बुलाया था लेकिन उन्होंने अभिषेक को पार्टी से हटाने की सलाह दी थी। विधायक मदन मित्रा के परिवार को भी धमकियां मिल रही थीं।

अभिषेक बनर्जी ने मुझे जेल भिजवाया : अनुब्रत मंडल

कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल ने अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए बुधवार आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने मवेशी तस्करी मामले में हुई उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने के लिए जिम्मेदार थे। तृणमूल के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद मंडल ने यह बयान दिया। मंडल पहले से ही बागी गुट का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें चार बार फोन किया था।

मंडल ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि दिखावे पर नहीं, हकीकत पर भरोसा कीजिए और अभिषेक को पार्टी के नेतृत्व से हटा दीजिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मदन के परिवार को धमकी मिल रही थी : ममता विधायक मित्रा के पार्टी छोड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके परिवार को धमकी मिल रही थी। इस संबंध में मित्रा ने उन्हें जानकारी दी थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।