ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीचीन का एक और शीर्ष अधिकारी पाया गया भ्रष्टाचार का दोषी

चीन का एक और शीर्ष अधिकारी पाया गया भ्रष्टाचार का दोषी

बीजिंग, एजेंसी चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अगले महीने होने वाले अधिवेशन...

चीन का एक और शीर्ष अधिकारी पाया गया भ्रष्टाचार का दोषी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Sep 2022 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजिंग, एजेंसी

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अगले महीने होने वाले अधिवेशन से पहले शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार के सीपीसी एक और अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाया गया है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की प्रांतीय सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष झांग योंगजे को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी करार दिया गया है। नेशनल कमीशन ऑफ सुपरविजन की जांच में झांग को पद का लाभ उठाते हुए परियोजनाओं की ठेकेदारी और लोगों की पदोन्नति के लिए भारी-भरकम रिश्वत लेने का दोषी पाया गया है। शियान की एक अदालत में उनके खिलाफ अभियोजन शुरू किया गया है।

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग की शाखा के प्रमुख लियु यानपिंग को रिश्वतखोरी के आरोपों में दोषी करार दिया गया था। बीते कुछ दिन में तीन सुरक्षा अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों में मौत की सजा सुनाई गई है। 16 अक्टूबर को होने वाली सीपीसी के अधिवेशन से पहले अधिकारियों को सजा देने के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। पांच साल में एक बार होने वाले इस अधिवेशन में 69 वर्षीय चिनफिंग को तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने की संभावना है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें